दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को विश्व प्रसिद्ध नीब करौबी बाबा के कैंची धाम आश्रम में मेला लगने जा रहा है. इस मौके पर नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसको देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं पुलिस प्रशासन ने गाड़ियों के लिए रूट और पार्किंग स्थल चयनित किये हैं. मेला स्थल तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग ने हल्द्वानी और भीमताल से शटल सेवा चलाने की व्यवस्था की है. शटल सेवा का संचालन 14 और 15 जून को किया जाएगा. Rto एनफोर्समेंट हल्द्वानी अरविंद पांडे ने बताया कि कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसको देखते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है. इसके तहत हल्द्वानी और भीमताल भवाली और नैनीताल से शटल सेवा का संचालन किया जाएगा उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है अलग-अलग जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. मंदिर दर्शन करने वाले सभी यात्रियों को भवाली से टैक्सी शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक भेजा जाएगा. प्रति यात्री एक तरफ का किराया ₹50 निर्धारित किया गया है इसके अलावा दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले यात्रियों को कैंची धाम जाने के लिए 60 रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा जो हल्द्वानी और काठगोदाम रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन से चलेंगी। जिसका एक तरफ का किराया प्रति यात्री ₹150 होगा इसके अलावा कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की 150 बसों कभी संचालन किया जाएगा। जहां हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए 50, काठगोदाम से कैंची धाम के लिए 50, भीमताल से कैंची धाम के लिए 20 दिवाली से कैंची धाम के लिए 20 और खैरना से कैंची धाम के लिए चार बसों का संचालन किया जाएगा इसके अलावा ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट के 30 बसों का भीमताल से कैंची धाम के लिए संचालन किया जाएगा इसके अलावा भवाली से कैंची धाम जाने के लिए 150 टैक्सी मैक्सी, जबकि भीमताल से कैंची धाम के लिए 100 टैक्सी मैक्सी गाड़ियों का संचालन किया जाएगा आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि सभी वाहनों के लिए किराया निर्धारित किया गया है जहां भवाली एक नजर में यात्रियों के लिए किराया हल्द्वानी और काठगोदाम से बस का किराया 150 जबकि भीमताल और नैनीताल से कैंची धाम का किराया ₹100 और भवाली और खैरना से कैंची धाम का किराया ₹50 निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में बस और टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर ली गई है और सभी को आदेशित किया गया है कि मेले के दौरान अपने-अपने गाड़ियों पर रूट और किराया का स्टीकर लगाएंगे जिससे कि यात्रियों को किसी तरह का कोई सुविधा न हो उन्होंने बताया कि शटल बस और टैक्सी पर किराया लिखा होगा. कोई भी गाड़ी संचालक यात्रियों से अधिक पैसा लेते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि भवाली से कैंची धाम मंदिर तक आम वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा श्रद्धालु केवल टैक्सी शटल सेवा से ही मंदिर तक आवाजाही कर सकेंगे नैनीताल जिले के भवाली स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम लोगों की आस्था का केंद्र है. पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोगों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं. हर साल कैंची धाम मेले के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है.



