हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम की करीब 1200 दुकानों में वर्षों से व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं। अब तक हर पांच वर्ष में निर्धारित नियमों के तहत 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि की जाती रही है…लेकिन इस बार किराए में कई गुना तक बढ़ोतरी किए जाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद से बाजार में मंदी का दौर जारी है। ऐसे में अधिकांश व्यापारी आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कारोबार और परिवार का संचालन कर रहे हैं। इस स्थिति में किराए में भारी वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैव्यापारियों ने नगर निगम से किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *