सीएम के निर्देश पर एक्शन में PWD: हल्द्वानी लोनिवि ने 71 सड़कों के सुधारीकरण और पैचवर्क कार्रवाई की शुरू,डीएम बोले-समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से गड्ढामुक्त करने के सख्त निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एक्शन मोड में आ गया है। निर्देश मिलते ही लोनिवि हल्द्वानी डिविजन ने सड़कों के नवीनीकरण, पुनर्निर्माण और पेचवर्क की कार्रवाई तेज कर दी है। इन दिनों लामाचौड़ और बिंदुखत्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर गड्ढा भरान का काम कराया जा रहा है।

35 सड़कों के लिए टेंडर आवंटित, 36 पर पेचवर्क

विभाग द्वारा हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र, कालाढूंगी और लालकुआं क्षेत्र की कुल 35 प्रमुख सड़कों के 90 किलोमीटर हिस्से का सुधारीकरण, नवीनीकरण और डामरीकरण किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था को टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, मानसून के दौरान बारिश से सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने के लिए 36 महत्वपूर्ण सड़कों के लगभग 86 किलोमीटर हिस्से में पेचवर्क (गड्ढा भरान) का काम शुरू कर दिया गया है।

समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि डिविजन की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए डामरीकरण और पेचवर्क की कार्रवाई तेजी से जारी है मामले में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा तय 15 अक्टूबर की तिथि से पहले हर हाल में डामरीकरण व मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को काम के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement