हल्द्वानी : गुंडा एक्ट में जिला बदर आरोपी नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुखानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जिलाबदर अपराधी तपन दास को 20 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम थाना मुखानी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कमालवागांजा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तपन दास (24 वर्ष) पुत्र विनोद दास निवासी गणपति विहार, हरिपुर नायक, मुखानी के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि तपन दास एक शातिर एवं आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जिला बदर किया गया था, लेकिन वह आदेशों की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में सक्रिय था और नशे के कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” के तहत नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *