लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मृत्यु पर शोक एवं सुरक्षा की मांग

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज हल्द्वानी में जिला महासचिव मनदीप सिंह गुजराल जी के नेतृत्व में एमबीपीजी महाविद्यालय से कैंडल मार्च निकला गया लखनऊ के खंडवा कोचिंग में कल हुए भीषण अग्निकांड में 15 मासूम छात्र-छात्राओं के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है इस असहनीय त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। एक साथ 15 घरों का उजड़ जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है यह घटना हमें मजबूर करती है कि शिक्षा संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नन्हे बच्चों का भविष्य संवारने वाली जगहें ही उनके लिए खतरा बन जाएं, इससे बड़ी विडंबना कुछ नहीं।

*हम प्रशासन से मांग करते हैं:*

1. इस हादसे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

2. प्रदेश के सभी कोचिंग/शिक्षा संस्थानों का तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। मानक पूरे न करने वाले संस्थानों को सील किया जाए।

3. मृतक छात्र-छात्राओं के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों को समुचित इलाज दिया जाए।

अब सिर्फ जांच के आश्वासन से काम नहीं चलेगा। ठोस नीति और कड़ी मॉनिटरिंग से ही हम अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे कैंडल मार्च में जिला अध्यक्ष सुमित कुमार युवा कांग्रेस हल्द्वानी, प्रदेश महासचिव अनस हुसैन जी , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस जी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू जी जिला महासचिव अमन जी , छात्र नेता मेहुल शाह जी , छात्र नेता भविष्य रावत , हर्ष शर्मा , मयंक गोस्वामी, वंश अरोड़ा ,सुशील कनवाल , चंदू मेहता , शुभम जोशी , छात्र नेता मानस , छात्र नेता रजत कुमार तथा अन्य लोग मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *