थाईलैंड में उत्तराखंड गौरव 2026 समारोह, लायंस क्लब सदस्य अनुज कांत अग्रवाल सम्मानित

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के पांच सदस्यीय पुरुष एवं महिला प्रतिनिधिमंडल ने थाईलैंड में आयोजित उत्तराखंड गौरव 2026 समारोह में प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।समारोह में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पांच विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इनमें लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी से जुड़े अनुज कांत अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।अनुज कांत अग्रवाल को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, काल सेवा एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई दी लायंस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस तरह के सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुज कांत अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनका उत्साह और हौसला और बढ़ा है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों और लायंस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।उत्तराखंड गौरव 2026 समारोह में प्रदेश के लोगों के योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने से उत्तराखंड के लिए यह एक गौरवपूर्ण अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *