देहरादून :(Good News) प्रदेश में छह भर्तियों का रास्ता साफ, तीन पर जल्द फैसला

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड में छह भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, समूह-ग की तीन भर्तियों पर – भी जल्द ही फैसला हो जाएगा। ऐसी कई भर्तियां सिलेबस के कारण लटकी हुईं हैं। इन पर संबंधित आयोगों ने सिलेबस बनाकर भेजे थे। इन नौ भर्तियों में सिलेबस पर विभागों की सहमति मिल गई है। कुछ में सुझाव भी आए हैं, जिसके हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।प्रदेश में सरकार वैसे तो तेजी से भर्ती का दबाव बनाती रही है लेकिन सिलेबस के कारण भर्तियां लटकतीजा रही हैं। विभिन्न विभागों में जेई एई की भर्ती हो या अन्य, सिलेबस फाइनल न होने के कारण भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) आने के बावजूद भर्तियां शुरू नहीं हो पाई।

समूह-ग की तीन भर्तियों पर निर्णय जल्द होगा

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वैयक्तिक सहायक-अपर निजी सचिव, स्नातक स्तरीय और लिपिकीय वर्ग कनिष्ठ सहायक की भर्ती परीक्षाओं का सिलेबस पर फैसला जल्द होगा। इनके सिलेबस की तैयारी अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक माह में ये पूरी हो जाएगी। वहीं, एई-जेई भर्ती सिलेबस को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शासन में बैठक होगी। वन विभाग स्केलर भर्ती नियमावली के कारण लटकी है, जिस पर कैबिनेट के माध्यम से संशोधन होगा।कार्मिक विभाग की लगातार जद्दोजहद के बाद आखिरकार छह भर्तियों का सिलेबस फाइनल हो गया है। इसमें सहायक लेखाकार, कृषि अधिकारी-1, कृषि अधिकारी-3, केमिस्ट जल संस्थान, लाइब्रेरियन प्रमुख हैं इन भर्तियों के सिलेबस पर संबंधित विभागों ने अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद आयोगों को भेजे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *