रामनगर : बजरंग दल जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर। बीते दिनों मांस वाहन चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना सहित दो आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है गुलरघट्टी निवासी नूरजहां, पत्नी नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बड़ा मीट वाहन चलाने का कार्य करते हैं। 23 अक्तूबर को वह बरेली से बड़ा मीट लेकर रामनगर आ रहे थे। रास्ते में छोई के पास कुछ लोगों ने वाहन रोककर, मीट को प्रतिबंधित पशु का बताते हुए उनके पति की जान से मारने की नीयत से पिटाई कर दी थी।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बसई निवासी पंकज धस्माना को कोटद्वार से और छोई निवासी सागर उर्फ गौरव मनराल को थाने के गेट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की पहचान कर कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement