दीपक अधिकारी
नैनीताल
नैनीताल में नगर पालिका परिषद नैनीताल की टोल निविदा और बाहरी दोपहिया वाहनों से शुल्क वसूली को लेकर जारी विवाद विधायक सरिता आर्य ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने बिना अधिशासी अधिकारी और बिना बोर्ड की अनुमति के यह निर्णय लिया, जिसकी वह घोर निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की मंडलायुक्त से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। जनता ने पालिका अध्यक्ष को इसलिए नहीं चुना कि वह मनमाने तरीके से शहरवासियों पर नए टैक्स लगा दें विधायक ने कहा कि यदि इस तरह का कोई निर्णय लिया जाना था तो पहले उसे नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जाना चाहिए था और सभी सभासदों की राय ली जानी चाहिए थी। जनहित से जुड़े फैसले एकतरफा नहीं लिए जाने चाहिए वही जब नगर पालिका अध्यक्ष से पूछा गया तो उनका कहना था टोल टैक्स के लिए सरकार ने गजट पास किया है








