अपमानजनक शब्दों पर युवाओं का फूटा गुस्सा, महेंद्र भट्ट का पुतला दहन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा युवाओं के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर हल्द्वानी में विरोध तेज हो गया है आक्रोशित युवाओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो प्रदेशभर के साथ हल्द्वानी में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महेंद्र भट्ट ने युवाओं को लेकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उससे प्रदेश के युवाओं का अपमान हुआ है इसी के विरोध में युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महेंद्र भट्ट जल्द सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले दिनों में हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।फिलहाल मामला सियासी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि महेंद्र भट्ट इस विवाद पर सफाई देते हैं या माफी मांगते हैं, क्योंकि युवाओं ने साफ कर दिया है कि सम्मान के मुद्दे पर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement