हल्द्वानी: अम्बेडकर युवा समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: अम्बेडकर युवा समिति, हल्द्वानी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की लेखन प्रतियोगिता में “ग्रीन इंडिया कला रत्न अवार्ड” प्राप्त करने पर अल्तमश को, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आरव साहू को, लगातार कन्या हाई स्कूल राजपुरा में अभिभावक संघ का अध्यक्ष बनने पर हरिश सिनौली को तथा राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त मंत्री बनने पर मनोज कुमार ‘मन्नू’ को सम्मानित किया गया समिति के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राधा आर्या, विनोद कुमार ‘पिनू’, सूरज प्रकाश, महेंद्र कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, लक्की राजपूत, गिरीश कुमार और हिमांशु सिनौली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सभी पदाधिकारियों ने सम्मानितजनों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement