दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
लालकुआं नैनीताल
आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं, दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की बैठक के दौरान दुग्ध संघ की वर्तमान कार्यप्रणाली, दुग्ध संग्रहण में वृद्धि, उत्पादन क्षमता, विपणन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा वित्तीय प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालक मंडल ने दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, दुग्ध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने और संघ की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित ही दुग्ध संघ की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर मूल्य, आधुनिक सुविधाएं और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए, ताकि दुग्ध उत्पादकों को उनका सीधा लाभ मिल सके और दुग्ध व्यवसाय को नई मजबूती मिले बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी एवं पुष्पा देवी सहित सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, लैब प्रभारी रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ. रमेश मेहता सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के समापन पर अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि दुग्ध संघ किसानों के हितों की रक्षा करते हुए विकास और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगा।





