महिला ने गटका विषाक्त, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने विवाहिता के ससुरालियों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है पुलिस के अनुसार दिनेशपुर श्रीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला कंचन सामंत पत्नी ललित सामंत ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंचन का लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *