हल्द्वानी M B Pकॉलेज के बाहर दे दनादन, पहुंच गई पुलिस, फिर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के बाहर रात दो छात्र गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। यह घटना तब हुई जब एक छात्र संघ का पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान, चुनाव की तैयारी कर रहे दूसरे गुट के समर्थक वहां पहुंच गए।गुटों के बीच पहले बहस हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। आरोप है कि कुछ छात्रों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना की जानकारी मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर अधिकांश आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक छात्र संघ पदाधिकारी और एक छात्र नेता को पकड़ लिया गया पुलिस चौकी लाए गए छात्रों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आपसी कहासुनी के चलते मारपीट हुई थी, और किसी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement