नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, अवैध तमंचे के साथ प्रिंस गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों की बरामदगी एवं धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है दिनांक *02.08.2026* को थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर गलफार गेट को जाने वाले रास्ते के पास से *अभियुक्त प्रिंस सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगलिया पर एफआईआर संख्या- 35/2026 में धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement