दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कालाढूंगी में
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आह्वान पर संचालित “हर घर तिरंगा” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा नेता मनोज पाठक ने देवतुल्य क्षेत्रवासियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, जनसहभागिता एवं राष्ट्रीय एकता के महापर्व के रूप में मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रत्येक प्रतिष्ठान, प्रत्येक विद्यालय, प्रत्येक सार्वजनिक संस्थान तथा प्रत्येक नागरिक पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त करे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा, “तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय एवं कार्यस्थल पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और गौरव का परिचय दें।”उन्होंने आगे कहा कि “विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी है। जब प्रत्येक नागरिक तिरंगे के सम्मान को अपना कर्तव्य समझेगा, तभी राष्ट्र निर्माण का यह अभियान और अधिक सशक्त होगा। कालाढूंगी विधानसभा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।”इस अवसर पर महेन्द्र सिंह सामंत, नरेंद्र सिंह सामंत, मनोज पेटशाली, पंकज सिंह गैड़ा, नंदाबल्लभ जोशी, अर्जुन दा, दिव्य चंद्र, गंगा सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बनोला, हेमंत सिंह सामंत, दीपांशु जोशी, तारा दत्त रखोलिया, खष्टी बल्लभ जोशी, प्रमोद बुढलाकोटी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं शिक्षण संस्थान पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।









