कांग्रेस ने विशाल जनआक्रोश रैली निकालकर किया कमिश्नरी का घेराव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सरोवर नगरी नैनीताल में आज प्रदेश भर पहुँचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। जन आक्रोश रैली में शिरकत करने पहुँचे हजारों कांग्रेसियों ने कमिश्नरी का धेराव किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की राज्य सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाने की साजिश और भ्रष्टाचार तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर अडानी की उत्तराखंड में एंट्री सहित जनहित के दर्जनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने नैनीताल कमिश्नरी का घेराव किया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर है, निजी स्मार्ट मीटर अडानी के नाम पर दिए जाएंगे, उत्तराखंड को बेचने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है, कांग्रेस सरकार के जन विरोधी नीतियों का विरोध कर कमिश्नरी का घेराव किया है। वही जन आक्रोश रैली में शिरकत करने नैनीताल पहुचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि अब आम जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार आमजन के मुद्दों को छोड़कर जनता को भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस रैली के माध्यम से जनचेतना जगाना चाहते है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement