हल्द्वानी के हेम चंद्र के अभिनव प्रयास रेशम के कोकुन से उकेरे गए भगवान के चित्र

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रेशम विकास विभाग के उपनिदेशक हेम चंद्र ने रेशम के कोकुन से भगवान के चित्रों का अनोखा निर्माण कर एक नई कला को जन्म दिया है यह पहल न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि रेशम उद्योग को भी एक नई दिशा में ले जा रही है । हेम चंद्र के इस प्रयास से स्थानीय कला को प्रमोट करने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में भी मदद मिल रही है। वहीं रेशम उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें हेम चंद्र  ने कहा, “यह कार्य केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का प्रयास है।” रेशम के कोकुन से उकेरे गए ये चित्र दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और उन्हें एक नया अनुभव प्रदान करते हैं।इस अभिनव प्रयास के माध्यम से  न केवल उत्तराखंड की कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं को भी सशक्त बना रहे हैं। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र की सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement