दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
दिनांक 08 अगस्त 2026 को कालाढूंगी विधानसभा के वार्ड नं. 43, छड़ायल नयाबाद स्थित शिवशक्ति विहार, निकट वसुंधरा बैंकट हॉल के पास भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में श्री विश्व प्रकाश डोभाल जी के आवास पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की जनता के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का आह्वान किया गया कल के इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद बिष्ट जी द्वारा किया गया इस अवसर पर बूथ की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में श्री चतुर सिंह कार्की जी, श्री गोपाल सिंह जी, श्री आनंद सिंह बिष्ट जी, श्री घनश्याम पांडे जी, श्री बालादत्त जोशी जी, श्री अजय सिंह ऐरड़ा जी, श्रीमती श्वेता पांडे जी, श्रीमती भावना पांडे जी, श्रीमती आनंदी बोरा जी, श्रीमती शकुंतला भंडारी जी, श्रीमती कमलेश डोभाल जी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य श्री दलीप सिंह जलाल जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता श्री गणेश सिंह जीना जी, प्रदेश मीडिया सह संयोजक श्री धीरज पांडे जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सोबन सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






