कांग्रेस नेताओं पर अभद्रता के आरोप, भाजपा ने फूंका पुतला

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने के आरोपों को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पुतला फूंककर विरोध जताया भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सत्ता के नशे में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया उनका कहना था कि जिस तरह कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, वह बेहद गंभीर मामला है भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने से पहले ही दबाव और डर की राजनीति पर उतर आई है। वहीं मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू ने कांग्रेस नेताओं पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि कांग्रेस नेता एसएसपी की हत्या के प्रयास तक पर आमादा नजर आ रहे थे।भाजपा ने इस पूरे मामले की निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर क्या जवाब दिया जाता है, यह भी देखना अहम होगा।कांग्रेस की रैली से पहले शुरू हुआ यह विवाद अब भाजपा-कांग्रेस के बीच नए सियासी टकराव की वजह बन गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement