दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा के देवलचौर बंदोबस्ती में भाजपा नेता श्री मनोज पाठक जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया इस अवसर पर हर घर तिरंगा वितरित कर सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया गया। श्री मनोज पाठक ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना रखते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें कार्यक्रम में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।




