दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास का है, जहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उत्तर उजाला क्षेत्र के रहने वाले हैं और एसी मैकेनिक का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर स्कूटी से आ रहे थे। इसी दौरान बेलबाबा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में खड़ा कर दिया है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है






