दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में दिनांक 10-08-26 को भूमिया बिहार कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी (55) पुत्र स्वर्गीय कृष्ण तिवारी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि दिनांक 08-08-26 को अज्ञात चोर द्वारा उनके हाथ से 6-7 ग्राम सोने की अंगूठी छीनकर भाग गया। तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी पर Fir no- 124/26 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-*
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए।दिनांक *11-08-2026* को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के तहत 01 व्यक्ति को घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ थाना मुखानी क्षेत्र से मय झपटमारी की गयी अंगुठी* के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने *अपना नाम विनोद शर्मा (60) पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा* निवासी मोहल्ला गोजानी, कोतवाली रामनगर, जिला नैनीताल बताया। अभियुक्त की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद हुई। अभियोग में *धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी* की गई पुलिस के अनुसार उक्त गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्व *उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी झपटमारी, के कई अभियोग पंजीकृत* होना पाया गया हैं।






