भुजियाघाट में गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। शनिवार को भुजियाघाट के पास गौला नदी में पैर फिसलने से बह गए 17 वर्षीय किशोर आदित्य टम्टा का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। शव राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे मिला। बताया गया कि आदित्य टम्टा रामपुर रोड स्थित टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। शनिवार को भुजियाघाट के पास वह गौला नदी के किनारे मौजूद था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल ने नदी में किशोर की तलाश शुरू की। लगातार तलाश के बाद रविवार को राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे आदित्य का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement