हल्द्वानी : नगर निगम ने बदली ट्रचिंग ग्राउंड की तस्वीर,राष्ट्र खेलो से पहले हरा भरा दिखेगा ट्रचिंग ग्राउंड : नगर आयुक्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और उसके आसपास सभी क्षेत्र को पूरी तरह से साफ सुथरा और सुंदर बनाए जा रहा है खासतौर से ट्रचिंग ग्राउंड की तस्वीर पूरी तरह से बदलती हुई नजर आ रही है पहले वहां गंदगी का अंबार हुआ करता था लेकिन आज वहां पर पूरी तरह कूड़ा साफ दिख रहा है नगर निगम की मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उनकी नगर निगम की पूरी टीम के द्वारा लगातार ट्रचिंग ग्राउंड के पास साफ सफाई और सुंदरता की जा रही है,नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने ट्रांचिंग ग्राउंड के पास हरियाली करने के लिए बीज लगाए हैं जिससे हरे भरे घास हो सके और प्लाटिंग भी की गई है ताकि राष्ट्र खेलो तक ट्रांचिंग ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से हरा भरा किया जा सके राष्ट्रीय खेल में आने जाने वाले मेहमानों और खिलाड़ियों को ट्रचिंग ग्राउंड के रूट से कोई दिक्कत ना हो ऐसे में लगातार वह साफ सफाई और सुंदरता पर खास ध्यान दे रही है जो लगातार राष्ट्रीय खेलों और उसके बाद भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement