स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, रहें सतर्क

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 127 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।वही सभी संक्रमित मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।बता दे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके आपको बता दे स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण बने रहते हैं, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी चिकित्सा इकाई में पहुंचकर अपना चेकअप जरूर कराए।फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भी यहां के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Advertisement