हल्द्वानी की महिला ने अवैध संबंधों की शक पर शिक्षक पति और महिला टीचर की स्कूल में कर दी धुनाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के रहने वाली एक महिला ने अपने शिक्षक पति और स्कूल की शिक्षा के बीच अवैध संबंध के शक में पति के स्कूल पहुंच गई जहां पति और महिला को एक साथ देखा उसका पारा गरम हो गया और शिक्षक पति और महिला टीचर की जमकर धुनाई कर दी। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है जहां सरकारी स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया जब शिक्षक पति के स्कूल में ही तैनात महिला टीचर के साथ अवैध संबंधों के शक में महिला ने दोनों की पिटाई कर दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।हल्द्वानी के एक गांव निवासी महिला सोमवार को एकाएक विद्यालय पहुंच गई। महिला को शक था कि उसके शिक्षक पति और एक प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान महिला ने पति और शिक्षिका को साथ बैठे भी देख लिया। इससे महिला का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया।महिला ने आव देखा न ताव, पति की धुनाई कर दी। महिला यहीं नहीं रुकी, पति के बाद प्रशिक्षु शिक्षिका पर हाथ छोड़ दिए। इससे विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। महिला का कहना था कि उनके दो बच्चे हैं। पति के व्हाट्सएप चेटिंग से उसे अवैध संबंधों का पता चला। उन्होंने इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को शिकायत भी की, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि पति आए दिन उसका मानसिक उत्पीड़न करता है। महिला ने एक बार फिर सीईओ को शिकायत देकर कहा कि उनके पति और प्रशिक्षु शिक्षिका उसके व बच्चों के खिलाफ कोई अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई सरकारी स्कूल की इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि इससे विद्यालय का माहौल खराब होगा। बच्चों पर इसका विपरित असर पड़ेगा। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement