दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
आज रामनगर के दूरस्थ मालधन क्षेत्र के पटरानी गांव में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं मंडी समिति रामनगर के पूर्व चेयरमैन राकेश नैनवाल ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिन मनाया एवं स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री वितरित की, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया व केक काटा गया राकेश नैनवाल जी ने अपने प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ ,दीर्घायु एवं सफलता की कामना करते हैं। इस दौरान हमारे मंडल के अध्यक्ष प्रेम आर्या जी ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल किशोर जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चिलकिया राजेंद्र सिंह सैनी जी, मंडल के महामंत्री समिति अध्यक्ष बलवंत जी ,अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल उपाध्यक्ष श्याम लाल जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पंडित जी, पटरानी के मनोनीत ग्राम प्रधान बड़े भाई बसंत कुमार जी सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित थे।



