मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी , कालाढूंगी

 

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्रवण, भक्तिमय हुआ गिरिजा माता मंदिर परिसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता मनोज पाठक के संयोजन में हल्द्वानी ब्लॉक के कमलुवागांजा स्थित गिरिजा विहार के मां गिरिजा माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। सुंदरकांड केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि साहस, सेवा, समर्पण, विश्वास और संकल्प की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक संदेश है। श्री हनुमान जी का जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभु के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा देता है पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड पाठ के माध्यम से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना करना हम सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है मनोज पाठक ने आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का सामूहिक श्रवण किया तथा अंत में भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमान जी की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।

Advertisement
Advertisement