दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊं क्षेत्र के सहकारी बैंकों से जुड़े बैंकिंग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सहकारी बैंकों के विस्तार और किसानों को ऋण उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई। मंत्री ने कहा कि कुमाऊं में 35 नई सहकारी बैंक शाखाएं खोली जाएंगी और एक से दो महीने के भीतर इनकी शुरुआत कर दी जाएगी। वहीं 10 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुमाऊं के हर ब्लॉक में किसानों के लिए ऋण मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर 1 से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि गरीब किसानों की बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सस्ता ऋण उपलब्ध कराने को लेकर भी सहकारिता विभाग नई योजना शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही सहकारी बैंकों में IBPS के माध्यम से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की भी बात कही।




