रामनगर में भीषण सड़क हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

रामनगर के ग्राम सांवल्दे में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता दीपक मसी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक मसी (50) पुत्र राम भरोसे, निवासी बंबाघेर, को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दीपक मसी बाइक से सांवल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कानिया निवासी दीपक आर्य के साथ स्कूटी पर सवार दिव्या और पूजा की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया दीपक मसी रामनगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement