रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। रामनगर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना है और इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है।

7 अक्टूबर को हाईकमान से मुलाकात

कांग्रेस हाईकमान की ओर से यात्रा को लेकर जताई गई आपत्ति के सवाल पर रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने वह अपनी बात रखेंगे।रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान वह प्रदेश के लोगों से मिलकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं और उनके साथ संवाद कर रहे हैं। यात्रा के हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement