पहले 2 करोड़ की रंगदारी पड़ी Youtuber सौरभ जोशी के मत्थे अब रंगदारी माँगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बहुचर्चित यूट्यूबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दे आरोपी ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी भरा पत्र भेजकर सौरभ और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ओलिविया कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। आपको बता दे एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए सघन जांच शुरू की। कोतवाली हल्द्वानी में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकाने तक पहुंची। बता दे गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी 19 साल के अरुण कुमार के रूप में हुई है।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले मोहाली के रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था और नौकरी के दौरान वो नशे के कारोबार में शामिल हो गया था, जिसकी जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने शॉर्टकट तरीके अपनाते हुए यूट्यूबर को धमकी देकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई। तो वही इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पुलिस ने सूझबूझ और कुशल रणनीति से इस मामले को सुलझाया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया। बता दे गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement