दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कालाढूंगी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा स्थित बेलबाबा मंदिर में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज पाठक ने सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की मनोज पाठक ने कहा कि कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। कन्याओं में देवी स्वरूप के दर्शन करना हमारी गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संस्कार, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करते हैं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से सेवा, संस्कार और राष्ट्रभाव के मूल्यों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में सेवा और जनकल्याण की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं मनोज पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। नवरात्रि का पावन पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है अंत में उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि कालाढूंगी विधानसभा सहित संपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड पर मां की कृपा बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो इस शुभ अवसर पर मुखानी मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी, महीला मोर्चा अध्यक्ष गंगा शाह, जिला मंत्री महीला मोर्चा शीला लोश्याली, बिशम्भर कांडपाल, अरूण शाह, आदित्य शाह आदि ने भी कन्या पूजन में अपनी सहभागिता की।
जारीकर्ता:
मीडिया कार्यालय
मनोज पाठक
भाजपा नेता
कालाढूंगी विधानसभा-60





