हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग से चौथी मंजिल पर दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी:कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ रेप का मामला शांत नहीं हुआ था कि कुछ उसी तरह की घटना को अंजाम की कोशिश हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में की गई जहां तीमारदार नाबालिक से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चौथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया गनीमत रहे की नाबालिक ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर दिया जिसके चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया.फिलहाल अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई जिसके बाद उसके खिलाफ पीड़िता के भाई की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है 17 वर्षीय नाबालिक अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी उसकी चाचा अस्पताल में भर्ती है 17 अगस्त की देर रात नाबालिक वार्ड के बाहर टहल रही थी तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया उसने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जावेद बहला-फुसला कर नाबालिक को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा नाबालिक ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए. सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए इस दौरान आरोपी पुलिस से अभद्रता की.जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Advertisement
Advertisement
Advertisement