दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित UGB Champions League T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में बैंक के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। वहीं फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों में भी रोमांच भर दिया।इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गौलापार में आयोजित UGB Champions League T-20 प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ चार दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।समापन समारोह में बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि महाप्रबंधक श्रीमती भारती नौडियाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और आयोजन समिति को बधाई दी और खेल आयोजनों के महत्व पर भी जोर दिया वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आत्मीय स्वागत किया फाइनल मुकाबला हल्द्वानी हरिकेन्स और हरिद्वार डिवाइन्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था फाइनल मैच में बैंक की ओर से बी.डी. नैनवाल की जोशीली कमेंटरी ने मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दीपक पांडे, विमल सिंह, वागेश गोयल और विजेंद्र रावत समेत बैंक के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही कुल मिलाकर UGB Champions League T-20 ने बैंक कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीमवर्क और आपसी समन्वय की मिसाल पेश की। समापन के अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, टीमों, आयोजन समिति और सहयोगियों का आभार जताया।



