सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाने की मांग: संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी 

 

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बुद्ध पार्क में पुतला दहन किया। संगठन ने इस प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों और निष्पक्ष जांच की मांग को फिर से प्रमुखता से उठाया पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम की पहचान और भूमिका से जुड़े सवालों का निष्पक्ष जांच के माध्यम से स्पष्ट होना जरूरी है। उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार गौतम को पद से बर्खास्त किया जाए हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना और प्रकरण से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष तरीके से समाधान करना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध आरोप प्रमाणित होते हैं, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए पहाड़ी आर्मी ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा अंकित भंडारी के माता-पिता के साथ किया हुआ कल दिल्ली में व्यवहार निंदनीय है जिसकी हमारा संगठन को निंदा करता है इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल नगर अध्यक्ष महिला कविता जीना जिला अध्यक्ष महिला प्रेमा मेर युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सयालाकोटी गीता बिष्ट, हरेंद्र राणा प्रदीप रौतेला अंजू पांडे नीम भट्ट आनंद सिंह कन्याल आदि मौजूद रहें.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement