दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम बिनकोट निवासी 16 वर्षीय दीपक कुमार, पुत्र भुवन चंद्र, अपने तीन दोस्तों के साथ ग्राम रोपा में कोसी नदी किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दीपक तेज बहाव वाली कोसी नदी में बह गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की सूचना तत्काल दी, जिसके बाद SDRF को सूचना दी गई सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है





