यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन की तैयारी की जा रही है स्वर्ण एकता मंच के संयोजक प्रकाश हर्बोला ने बताया कि केंद्र सरकार से रिजर्वेशन को लेकर उनकी तीन मांगे हैं जिनको लेकर वह एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं पूरे प्रदेश में इस आंदोलन का असर दिखाई देगा। स्वर्ण एकता मंच के संयोजक प्रकाश हर्बोला खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं ऐसे में उनका कहना है कि उनकी सरकार ने जो गलत निर्णय लिया है वह उसके खिलाफ खड़े हैं और उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब स्वर्ण समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। प्रकाश हर्बोला ने कहा कि गुरुवार को एक विशाल पंचायत के आयोजन के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी और पूरे प्रदेश में स्वर्ण एकता मंच का विस्तार करते हुए राज्य भर में एक साथ आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement