उत्तराखंड को केंद्र से 547.83 करोड़ की सौगात, ऋषिकेश और देहरादून में होगी बिजली व्यवस्था मजबूत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को केंद्र सरकार से बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए ₹547.83 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से ऋषिकेश में वितरण संरचना एवं भूमिगत केबलिंग और राजधानी देहरादून में आधुनिक SCADA प्रणाली विकसित की जाएगी।मुख्यमंत्री धामी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताते हुए कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने पर उपभोक्ताओं को और अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को लगातार केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य की विकास गति को नई ऊर्जा मिल रही है।सीएम धामी ने बताया कि इन परियोजनाओं से लाखों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में उनके आग्रह पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किच्छा क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के समीप मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की दिशा में ठोस पहल की है और अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement