हल्द्वानी में खाकी के बीच महाघमासान… महिला दरोगा से मारपीट, SOG सिपाही पर FIR दर्ज महिला दरोगा से मारपीट और पिस्टल की धमकी, हल्द्वानी कोतवाली में आखिर क्या हुआ

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी से पुलिस विभाग को हिला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली परिसर के अंदर ही एक महिला दरोगा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप एसओजी में तैनात एक सिपाही अनिल गिरी पर है। महिला दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामला राजपुरा चौकी प्रभारी महिला दरोगा आरती से जुड़ा है। दर्ज FIR के मुताबिक, 10 अक्टूबर को SOG सिपाही अनिल गिरी ने फोन पर महिला दरोगा को उनके पति और बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला दरोगा ने एसएसपी से शिकायत की।आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलने के अगले दिन, 11 अक्टूबर को सिपाही हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा और महिला दरोगा के साथ मारपीट की। महिला दरोगा का आरोप है कि सिपाही ने उनकी कॉलर और वर्दी खींची। साथ ही, लाइसेंसी पिस्टल का जिक्र करते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी बहराल पुलिस विभाग के अंदर हुई इस घटना के बाद मामला चर्चा में है। अब पुलिस कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तो वही SP सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement