बीमार व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुड़की की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह मानसिक तनाव में भी था। गुरुवार को घर के भीतर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement