दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
– 19 नवंबर को उत्तराखण्ड में देश बचाओ मोर्चा की बैठक
– 20 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी
हल्द्वानी में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसान मंच उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने केंद्र सरकार से कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी दबाव में किसान हितों के खिलाफ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, तो देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्याय ने कहा कि व्यापार समझौते की शर्तें सार्वजनिक की जानी चाहिए और संभावित आयात तथा शुल्क रियायतों का भारतीय किसानों पर पड़ने वाला प्रभाव स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमुक्ति और मजदूरों के अधिकारों को भी प्रमुख मुद्दा बताया उपाध्याय के अनुसार, देश बचाओ मोर्चा से अब तक 100 से अधिक किसान, मजदूर और सामाजिक संगठन जुड़ चुके हैं। मोर्चे की अगली महत्वपूर्ण बैठक 19 नवंबर 2026 को उत्तराखण्ड में आयोजित करने की योजना है, जिसमें 20 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा बैठक के लिए देहरादून या हरिद्वार में से किसी एक स्थान का चयन किया जाना है उन्होंने कहा कि बैठक में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनआंदोलनों के बीच समन्वय बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। मोर्चा किसानों, पशुपालकों, युवाओं और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को एक मंच पर उठाने की दिशा में काम करेगा




