दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
विशेष टाउनशिप कमलुआगांजा, हल्द्वानी दिनांक 27 अक्टूबर 2026
पंचशील वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत कॉलोनी के निवासियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉलोनी में बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्रीमान गुंजन तिवारी जी द्वारा ओपन जिम स्थापित किया गया है। इस ओपन जिम का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, महिलाओं एवं अन्य निवासियों ने भाग लिया।गुंजन तिवारी जी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा बच्चों में बचपन से ही शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ओपन जिम की सुविधा से कॉलोनीवासियों को अपने आसपास ही व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री जसोद बिष्ट, मोहन सिंह कैडा, दीवान सिंह अधिकारी ने इस पहल का स्वागत करते हुए तथा तिवारी जी का धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों में नियमित व्यायाम की आदत विकसित होगी। साथ ही, सभी निवासियों से जिम के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा इस सार्वजनिक सुविधा की देखभाल करने की अपील की गई।




