दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हॉल कालाढूगी रोड , नियर ब्लॉक ऑफिस , हल्द्वानी में आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को आदरणीय डा० उषा दीदी जी जो ब्रह्मकुमारीज अंतरराष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर है। और वर्तमान में मधुबन माउंट आबू ब्रह्माकुमारी हेड क्वार्टर में अपनी सेवाएं दे रही हैं ब्रह्माकुमारी दीदी ने जीवन जीने की कला पर विस्तारपूर्वक बोला जिसमें उन्होंने कहा कि दूसरों के जीवन को जलाने वाले कर्म न करके सुराही की तरह दूसरों को शीतलता देने वाले कर्म करने चाहिये।हमको दूसरो की कमी न देख दूसरो की अच्छाई देखनी चाहिये आज के समय मे मोबाइल फोन हर किसी के पास है, हमको उसका सदुपयोग करना है। ऐसा उपयोग न हो कि हम अपने जीवन से ही भटक जाए। अपने जीवन को एक सही दिशा देने के लिए हम अच्छे गुणो को अपने नित्य जीवन मे अपनाना चाहिये इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हल्द्वानी क्षेत्र के लोहरियासाल मल्ला नियर ब्लॉक ऑफिस के सेवाकेंद्र कि दीपा दीदी तथा भीमताल सेवा केंद्र की पूजा बहन कालाढूंगी क्षेत्र संचालिका नीमा दीदी और बरेली क्षेत्र की संचालिका पार्वती दीदी जी एवं अन्य ब्रह्माकुमारीज भाई बहन उपस्थित थे लोहारियासाल केंद्र की संचालिका दीपा दीदी ने बताया कि उषा बहन का कार्यक्रम दो और तीन तारीख को हल्द्वानी में रहेगा। दीदी ने यह भी बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम हल्द्वानी क्षेत्र में समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में और हमारे जीवन में शांति मिलती है इस अवसर पर कालाढूंगी के विधायक माननीय बंशीधर भगत जी हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट जी, हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड जी, पार्षद मनोज भट्ट जी सुरेश भट्ट जी श्रीमती पुष्पा लमगडिया, विद्या महतोलिया, लिया दीपा काण्डपाल, विद्युत विभाग के इजीनियर शेखर त्रिपाठी, सुरेश तिवारी कुबेर बोरा जी प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर किशोर कुमार पंत एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी बार एसोसिएशन तथा लोहरिया साल सेवा केंद्र के हेमंत भाई मधुबन से आये पारस भाई, बरेली से आए अनुराग भाई ,चंद्रा बहन हिमानी बहन, रंजना बहन, व अन्य भाई बहनों ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियो का स्वागत किया तथा डॉक्टर उषा दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुति तथा डॉक्टर दीपा जोशी जो दूरदर्शन दिल्ली की नृत्य कलाकार हैं और ए ग्रेट आर्टिस्ट हैं। उनके द्वारा सुंदर नृत्य कर डॉक्टर उषा दीदी का स्वागत किया गया कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी भाई बहनों के अतिरिक्त क्षेत्र की कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे और उनके द्वारा डॉक्टर उषा दीदी के ओजस्वी विचारों को सुना गया। उषा दीदी द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भाई बहनों को मेडिटेशन भी कराया गया।







