हल्द्वानी में 7 जून को गूंजेगा भक्ति का स्वर, कन्हैया मित्तल करेंगे श्री श्याम दरबार में कीर्तन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी आगामी 7 जून को भक्ति के रंग में रंगने वाला है, जब विख्यात कीर्तन गायक कन्हैया मित्तल एमबी इंटर कॉलेज मैदान में श्री श्याम दरबार में अपनी भक्ति से भरी प्रस्तुति देंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था द्वारा आयोजित निशान यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भजन जगत के प्रसिद्ध नाम परविंदर पलक और विवेक शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। आयोजकों ने हल्द्वानी और आसपास के श्रद्धालुओं से 7 जून की शाम 7 बजे अधिक से अधिक संख्या में बी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर इस भव्य संकीर्तन महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement