कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नरीपुर, लामाचौड़ (भाकरा) और धापला क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी गईं।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

भाजपा नेता श्री गुंजन तिवारी जी द्वारा इन क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को दिवाली मनाने के लिए जरूरत की सामग्री वितरित की गई ताकि कोई भी परिवार दिवाली की खुशियों से वंचित न रह जाए इस अवसर पर श्री गुंजन तिवारी जी ने कहा कि दिवाली सिर्फ अपने घर को रोशन करने का त्योहार नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का दिया जलाने का त्योहार है। भाजपा का संकल्प है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे और हर परिवार हंसी-खुशी के साथ त्योहार मना सके उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंद परिवारों और सामाजिक कार्यो की सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा इस कार्यक्रम में क्षेत्र के, ग्रामवासियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जरूरतमंद परिवारों ने श्री गुंजन तिवारी जी का आभार व्यक्त किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement