भवाली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आज 31 अक्टूबर को हुआ जब खैरना पुलिस चौकी से SDRF को सूचना मिली कि भवाली पेट्रोल पंप के पास एक हैरियर कार (UP32 LQ 4563) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दुर्घटनाग्रस्त कार में केवल एक व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार तक पहुँच बनाई और शव को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुँचाया। इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग रहा। शव को जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान दिलीप गुप्ता, पुत्र बीपी गुप्ता, उम्र 51 वर्ष, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement