एक सप्ताह में सर्वे पूरा करें, बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण पर DM की बैठक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी लालकुआं, रेलवे प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र के कच्चे-पक्के मकानों और आवासीय-गैर आवासीय संपत्तियों में रह रहे मकान मालिकों और किराएदारों के सत्यापन और सर्वे कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे का डेटा त्रुटिरहित और संरक्षित तरीके से तैयार किया जाए। क्षेत्र में अतिक्रमित संपत्तियों में रह रहे लोगों की पहचान दस्तावेजों के आधार पर की जाए। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी टिप्पणी सहित सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें ताकि इसे माननीय न्यायालय के लिए शासन को भेजा जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement