उत्तराखण्ड हल्द्वानी- ऑटो चालकों के लिए अंतिम सत्यापन का RTO विभाग ने दिया मौका, फिर होगी कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी आरटीओ विभाग द्वारा ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देश पर बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक अभियान चलाया गया, जिसके दौरान विभिन्न विद्यालयों में ऑटो/थी-व्हीलर वाहनों के संचालन से संबंधित मुद्दों पर विचार किया गया। इस संबंध में, जिला प्रशासन ने सभी ऑटो/थी-व्हीलर वाहनों/चालकों का सत्यापन करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई है और एक समिति का गठन किया गया है।इस समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर 2024 से टैम्पों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों/चालकों को कई बार सूचित किया कि वे सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों और वाहन के साथ एम.बी. इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में उपस्थित हों। हालांकि, सभी वाहनों का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हो सका है।इसलिए, विभाग ने अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि 11 से 13 नवंबर 2024 तक बचे हुए वाहन मालिक/चालक अपने वैध प्रपत्रों के साथ मैदान में उपस्थित होकर सत्यापन पूरा कराएं। यदि निर्धारित समयावधि में सत्यापन नहीं कराया गया तो इसके लिए संबंधित वाहन स्वामी/चालक जिम्मेदार होंगे, और इसके बाद उनके विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement